{"_id":"68b97e925f56b66b6809fa87","slug":"registration-started-in-himcare-scheme-dr-dinesh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-168352-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमकेयर योजना में पंजीकरण शुरू : डॉ. दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमकेयर योजना में पंजीकरण शुरू : डॉ. दिनेश
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश में हिमकेयर योजना के तहत पात्र परिवारों का पंजीकरण शुरू हो गया है। जिन लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर नहीं किया गया है, वे हिमकेयर योजना के पात्र होंगे। योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज राज्य के पंजीकृत अस्पतालों में उपलब्ध होगा।
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि पात्र परिवारों में बीपीएल, पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले, मनरेगा मजदूर, अनाथालयों में रहने वाले बच्चे, एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजन, मिड-डे मील कार्यकर्ता, दैनिक वेतनभोगी, पार्ट टाइम, अनुबंध एवं आउटसोर्स कर्मचारी और पेंशनर शामिल हैं। विभिन्न श्रेणियों के लिए प्रीमियम शुल्क शून्य से लेकर 1000 रुपये तक निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए बीपीएल प्रमाण पत्र, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मनरेगा में 50 दिन कार्य की एमआईएस रिपोर्ट, आयु प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने होंगे। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने पात्र लाभार्थियों से आह्वान किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। कहा कि पंजीकरण वर्ष में चार बार मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर माह में किया जाता है। संवाद