{"_id":"6a609ee30e1c1e1b230faa7a","slug":"registration-slip-and-parking-fees-will-also-be-charged-at-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-205904-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में भी वसूला जाएगा पर्ची और पार्किंग शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में भी वसूला जाएगा पर्ची और पार्किंग शुल्क
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की आय बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की तैयारी
अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 मरीज पहुंचते हैं उपचार के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की तर्ज पर अब जल्द ही नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भी मरीजों से पर्ची शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए तीमारदारों और अन्य लोगों से भी पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में जल्द ही अस्पताल की गवर्निंग बॉडी की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। पर्ची और पार्किंग शुल्क से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग अस्पताल भवन के रंग-रोगन, आधुनिक उपकरणों की खरीद और अन्य विकास कार्यों पर किया जाएगा। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, मानसून के दौरान जलजनित रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी बजट आरक्षित किया जाएगा।
अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए नई मशीनरी स्थापित की जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। वर्तमान में अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल परिसर में अब तक बिना शुल्क पार्क हो रहे वाहनों से पार्किंग शुल्क लेकर रोगी कल्याण समिति अपनी आय बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
मरीजों के हित में लिया जाएगा निर्णय
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए आने वाले सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक मशीनरी से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योजना तैयार की गई है। पर्ची शुल्क और पार्किंग शुल्क की दरें तय करने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से मरीजों के हित में निर्णय लिया जाएगा। -डॉ. विकास नाथ, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर