{"_id":"6891f859f932f563530d3810","slug":"registration-of-youth-seeking-jobs-abroad-begins-mandi-news-c-90-1-ssml1025-164925-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं का पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं का पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
मंडी। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग की ओर से नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया गूगल शीट के माध्यम से शुरू की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन कर निर्धारित प्रपत्र में अपनी जानकारी भर सकते हैं। यह पंजीकरण इसलिए आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी भी देश से विभाग को जैसे ही मांग पत्र प्राप्त हो, उस अनुरूप आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव आधार पर नाम पर विचार किया जा सके।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय ने बताया कि संबंधित देश के नियमों एवं शर्तों की जानकारी भी समय पर प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वह समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और विदेशों में नौकरी पाने के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। संवाद