फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   redcross mela held in sarkaghat

सरकाघाट में अनन्या बेबी शो में रही प्रथम

Fri, 20 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट Updated Fri, 20 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
redcross mela held in sarkaghat

स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल ने किया। जिसमें रेडक्रॉस की चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में उप मंडल की जनता को जानकारी दी गई। मेले की थीम मेरी लाडली था। जिसके तहत प्रदेश में लड़कियों के घट रहे क्रम पर संदेश दिया गया।

विज्ञापन

इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सर्वप्रथम एसडीएम ने मेरी लाडली मैराथन को हरी झंडी दिखकर विदा किया। जिसमें 18 वर्ष के ऊपर की आयु वर्ग की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ दो किलोमीटर की बैज पहन कर लगाई गई। मेले का मुख्य आकर्षण कॉलेज और स्कूलों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम रहा। इसके साथ-साथ कॉलेज के छात्रों ने तंबोला का आयोजन किया।
विज्ञापन

वहीं बच्चियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 0-5 वर्ष तक की कन्याओं के लिए बेबी शो का आयोजन किया गया। जिसमें रखोह गांव की अनन्या पुत्री पंकज कुमार को प्रथम पुरस्कार देकर एसडीएम सुरेश जसवाल ने सम्मानित किया। इसके साथ फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमें 92 लोगों ने अपना मेडिकल चैकअप करवाया गया और 55 लोगों की शुगर टेस्ट किया गया। जिसमें से छह लोगों को बीमारी से ग्रसित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने फलों और सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। पशुपालन विभाग ने पशुओं की खुराक और बीमारियों को प्रदर्शित किया गया। रक्तदान शिविर में 42 युवाओं ने रक्तदान किया और आयुर्वेद विभाग में 20 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। आपदा प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएसपी संजीव भाटिया, बीएमओ बलद्वाड़ा, डॉ. अनिल धीमान, तहसीलदार पवन शर्मा, उपमंडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल, महा विद्यालय से प्राचार्य एसएस ठाकुर, प्रो. रमेश धलारिया, सुनील, नगर पंचायत अध्यक्ष निशा ठाकुर, एलएस नेगी और आरआर भारद्वाज सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed