{"_id":"66d867cd0130e4da460b500c","slug":"rape-of-minor-girl-accused-absconding-kidnapper-arrested-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134923-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फरार, अपहरण करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फरार, अपहरण करने वाला गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जंजैहली थाना क्षेत्र के तहत नाबालिग लड़की को जबरन कार में बैठाकर भगाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य युवक फरार है। आरोप है कि गिरफ्तार किए युवक ने लड़की का अपहरण किया था, जबकि दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
जानकारी के अनुसार जंजैहली पुलिस थाना में दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने कहा कि 14 अगस्त को उनकी 17 वर्षीय बेटी निजी काम से बाजार गई थी। जहां से एक युवक उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर नगवाईं ले गया। कार में उस वक्त चार अन्य लोग भी सवार थे। नगवाईं पहुंचकर लड़की को भगाने वाले युवक ने एक अन्य युवक के हवाले कर दिया, जिसके उससे दुष्कर्म किया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी छीन लिया है, ताकि पीड़िता किसी के साथ संपर्क न कर सके। घटना के परिजनों ने बेटी को तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लग पाया। बीते एक सितंबर को पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को गोहर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।