{"_id":"676d399ba6ad569cf20abf47","slug":"rajput-sabha-honored-senior-members-mandi-news-c-90-1-ssml1025-143796-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राजपूत सभा ने सम्मानित किए वरिष्ठ सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राजपूत सभा ने सम्मानित किए वरिष्ठ सदस्य
विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर नेरचौक में मनाया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। राजपूत सभा मंडी इकाई ने वीरवार को माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में 38वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें सभा के सदस्य ध्यान सिंह गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राजपूत सभा की स्थापना 1989 में पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी दयाल सिंह गुलेरिया ने की थी। उन्होंने मंडी रियासत की महारानी खैरगढ़ी के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान अमर सिंह गुलेरिया ने की। मंच संचालन धर्मेंद्र राणा ने किया।
समारोह में 80 वर्ष से ऊपर के राजपूत सदस्यों को सम्मानित किया। इसमें नेत्र सिंह, नारायण सिंह, प्यारी देवी, बलदेव सिंह, उपेंद्र सिंह सहित विभिन्न इकाइयों के प्रधान शामिल रहे। सभा सदस्य कामेश्वर सिंह ने कहा कि राजपूत सभा केवल मंडी में ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल एवं भारत वर्ष में कार्य कर रही है। इस दौरान वर्ष 2025 के विशेष कैलेंडर का विमोचन किया गया।
सभा के चेयरमैन इंद्र सिंह ठाकुर ने ग्रामीण इकाइयों के गठन को लेकर विचार साझा किए। कांगड़ा राजपूत सभा के प्रधान डॉ. अशोक सरियाल ने एकजुटता पर विचार रखे। राजपूत सभा के उपप्रधान मान सिंह ठाकुर ने सभी इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों का अभिवादन किया। समारोह में सभा सचिव करतार सिंह, घनश्याम, रविंद्र सिंह, रणपत राणा, बुधि सिंह, बलबीर सिंह, डाॅ. जीवानंद आदि मौजूद रहे। संवाद