फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain made farmers and gardeners cry, wheat crop rotting in the fields

Mandi News: बारिश ने किसान-बागबानों को रुलाया, खेतों में सड़ रही गेहूं की फसल

Tue, 02 May 2023 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 02 May 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Rain made farmers and gardeners cry, wheat crop rotting in the fields
बारिश से एनएच चंडीगढ़-मनाली पर भूस्खलन का खतरा, जगह-जगह गिर रहे पत्थर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/ पधर(मंडी)। जिले में बारिश का कहर जारी है। इससे पूरा जिला ठंड की चपेट में है। अब इसके चलते कृषि और बागबानी को भारी नुकसान भी हो रहा है। इसके अलावा जिला में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर कई स्थानों पर पत्थर गिर रहे हैं। बारिश के चलते ही सरकाघाट के पटड़ीघाट स्कूल का करीब 20 फीट रास्ता बारिश से ढह गया है। सराज और नाचन क्षेत्रों मेें सेब और मटर की फसल तबाह होने के कगार पर है। वहीं बल्ह क्षेत्र में टमाटर की फसल पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके अलावा गेहूं की फसल काली हो गई है। प्याज और लहसुन की फसल भी तबाह हो गई है। पधर क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की नकदी फसलों के साथ-साथ परंपरागत खेती को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में पक चुकी गंदम की फसल सड़ने के कगार पर है।
विज्ञापन

पधर क्षेत्र की कई पंचायतों में किसानों ने हाइब्रिड प्याज की खेती की है। सिंचाई युक्त भूमि में की गई प्याज की खेती को लेकर किसानों में बंपर पैदावार होने की उम्मीद जगी। किसान यूनियन द्रंग के नेता लाभ सिंह ठाकुर, आलम सिंह, दीना नाथ, तुलसी राम, फते चंद, दुनी चंद, धर्म सिंह, कर्म चंद, प्यार चंद, दौलत राम, भीम सिंह, मान सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष मौसम की मार किसानों की मेहनत पर भारी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटली क्षेत्र में काली पड़ी गेहूं की फसल
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली इलाके में खेतों में गेहूं की फसल काली पड़ गई है। वहीं लहसुन, प्याज भी बर्बाद हो गया है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम का मिजाज इस तरह से रहा तो गेहूं दोबारा से खेतों में ही अंकुरित हो जाएगी। राष्ट्रीय किसान संगठन बलद्वाड़ा के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, किसान अमर सिंह, हेमराज ने बताया कि मौसम के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश सरकार किसानों की मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed