{"_id":"66c34d4d21840aecdf0a0aef","slug":"rain-alert-till-25th-165-more-rain-in-24-hours-mandi-news-c-90-1-mrt1064-133676-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 25 तक बारिश का अलर्ट, 24 घंटों में 165 फीसदी ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 25 तक बारिश का अलर्ट, 24 घंटों में 165 फीसदी ज्यादा बारिश
Mon, 19 Aug 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
जिले में अभी तक पूरा नहीं हो पाया बारिश का कोटा, नुकसान 160 करोड़ पार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई उपमंडलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 33.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य बारिश 12.7 एमएम से 165 फीसदी ज्यादा है। जिले में सबसे ज्यादा बारिश जोगिंद्रनगर में 57 एमएम रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा बलद्वाड़ा में 32 एमएम, सुंदरनगर में 31.6, मंडी में 31.5 और पंडोह में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार रात को हुई बारिश से मंडी शहर में कई जगह सड़कों पर जलभराव भी हुआ। कई जगह घरों के साथ गिरे मलबे के कारण प्रभावितों ने जागकर रात गुजारी। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट भी आई है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो शनिवार को 34 डिग्री के पास था। रात के तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
जिले में मानसून सीजन के दौरान अभी तक 785.6 एमएम रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि तक 837.1 एमएम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया था। ऐसे में अभी तक जिले में बारिश का कोटा माइनस 6 फीसदी कम है। भले ही बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 160 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इनमें 40 फीसदी नुकसान अकेले लोक निर्माण विभाग को हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले में बादल फटने समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं में 29 लोगों की मौत एक जून से 19 अगस्त तक हुई है।