{"_id":"5fa97d428ebc3e5be028d024","slug":"qurrell-mandi-news-sml3510642167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने धर्मपुर अस्पताल में मचाया हुड़दंग, स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गुस्साए चिकित्सकों ने बंद रखी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने धर्मपुर अस्पताल में मचाया हुड़दंग, स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गुस्साए चिकित्सकों ने बंद रखी ओपीडी
विज्ञापन
धर्मपुर(मंडी)। सुबह तड़के तीन बजे इलाज के लिए पहुंचे एक युवक व उसके दोस्तों ने धर्मपुर अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व स्टाफ से गाली गलौच किया। मना करने के पर गुस्साए युवकों ने अस्पताल में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवक के साथ उसके माता-पिता भी थे, जिनके समझाने पर युवक नहीं माने। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची, इससे पहले ही युवक वहां से रफूचक्कर हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को सड़क हादसे में मामूली चोटें आई थीं, जिसका उपचार करवाने के लिए वह अस्पताल गया लेकिन वहां स्टाफ के साथ कुछ कहासुनी हो गई और युवक आपे से बाहर हो गया। उधर, सोमवार सुबह इस घटना का विरोध करते हुए चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर दी। वहीं 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए एसडीएम सुनील वर्मा के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें रात्रि ड्यूटी में चिकित्सकों व स्टाफ को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। उधर, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
चिकित्सकों का मनोबल गिराने वाली घटनाएं: एसोसिएशन
हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि सुबह 3:00 बजे सिविल अस्पताल धर्मपुर में पहुंच कर 3-4 लोगों ने वहां पर कार्यरत चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ को गालियां दी और मारने की कोशिश की और अस्पताल परिसर के अंदर तोड़फोड़ भी की। इसकी एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करती है। ऐसी घटनाएं चिकित्सकों का मनोबल गिराने वाली होती हैं। अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन तेज होगा।
सिक्योरिटी, सीसीटीवी, हूटर लगाए सरकार
चिकित्सकों ने सरकार से कम से कम सीएचसी और सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम करने की गुहार सीएम से लगाई है। अस्पताल स्तर तक सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की जाने और साथ में सीसीटीवीस हूटर स्थापित करने की मांग की है।