फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PWD will demolish illegally constructed toilet in Baihana

Mandi News: बैहना में पीडब्ल्यूडी ढहाएगा अवैध रूप से बना शौचालय

Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
PWD will demolish illegally constructed toilet in Baihana
नगर निगम के बैहना वार्ड में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनाया गया शौचालय।
मंडी। नगर निगम के बैहना वार्ड में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बिना अनुमति बनाया गया शौचालय जल्द गिराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शौचालय को ढहाने पर होने वाले खर्च का एस्टीमेट तैयार कर उसे नगर निगम से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के बैहना वार्ड में 22 अप्रैल को स्थानीय पार्षद ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर शौचालय का निर्माण शुरू किया था। 4.67 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण कार्य जुलाई के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया गया था। सड़क के साथ लोक निर्माण विभाग की जमीन पर शौचालय बनाने से पहले विभाग से मंजूरी नहीं ली गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय पार्षद को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उस दौरान नोटिस जारी किया था। विभाग की ओर से जारी नोटिस में पार्षद को तीन दिन में वहां पर पूर्व वाली स्थिति बहाल करने को कहा गया था। बावजूद इसके अभी तक पार्षद की ओर से कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। लोक निर्माण विभाग जल्द पार्षद को नोटिस जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बैहना में विभाग की जमीन पर अवैध रूप से शौचालय बनाया गया है। स्थानीय पार्षद को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। शौचालय पर किए गए खर्च का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-भूपेंद्र पाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed