फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pump operator's body found hanging

Mandi News: फंदे पर लटका मिला पंप ऑपरेटर का शव

Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pump operator's body found hanging
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में जल शक्ति विभाग की रखोटा स्थित एलडब्ल्यूएस स्कीम बिड पट्टा समसोह पुराने प्रथम चरण में तैनात पंप ऑपरेटर का शव फंदे से लटका पाया गया है। मृतक की पहचान रखोह निवासी पुनीत पठानिया (34) पुत्र राज पठानिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना का पता रविवार उस समय चला जब सुबह लोगों के घरों में पानी नहीं आया। लोगों ने फोन किए तो कोई जवाब नहीं आया। बाद में ग्रामीण पंप हाउस रखोटा पहुंचे और बंद दरवाजे को खुलाने की कोशिश की। जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की में लगे पर्दे को हटाया और देखा तो पुनीत फंदे से लटका था।
विज्ञापन

बाद में ग्राम पंचायत प्रधान, विभाग और पुलिस को सूचित किया। सरकाघाट थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे जल शक्ति विभाग सरकाघाट के जेई ने पुलिस चौकी पर सूचना दी कि पंप ऑपरेटर पुनीत पठानिया का शव फंदे पर लटका है। वह पिछले एक साल से कार्यरत था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने कोई संदेह नहीं जताया है। सरकाघाट थाना प्रभारी रजनीश ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed