फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PTF opposed a directorate

Mandi News: पीटीएफ ने किया एक निदेशालय का विरोध

Sun, 02 Mar 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
PTF opposed a directorate
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) ने प्री प्राइमरी से 12वीं तक एक शिक्षा निदेशालय गठित करने को लेकर राज्य सरकार और शिक्षा विभाग का विरोध किया है। रविवार को हुई बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने संघर्ष की प्रथम कड़ी में 9 मार्च को पूरे प्रदेश के सभी उपमंडलों में प्रस्तावित रोष प्रदर्शन को अंतिम रूप दे दिया। अब पूरे प्रदेश के सभी उपमंडलों में 9 मार्च को समस्त प्राथमिक शिक्षक रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

संघ के मुख्य संरक्षक राम सिंह राव ने जारी बयान में कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ ने 19 फरवरी 2025 को प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को एक ज्ञापन प्रेषित किया था। इसमें 10 दिन के भीतर प्राथमिक शिक्षक संघ को यह विश्वास दिलाने का आग्रह किया था कि निदेशालय पुनर्गठन करते समय पूर्व प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा की आठ कक्षाओं के लिए अलग निदेशालय गठित किया जाएगा। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कहा कि एक स्कूल शिक्षा निदेशालय बनाने से प्राथमिक शिक्षा का पूरा ढांचा नष्ट हो जाएगा। सरकार को इस विषय पर आगे बढ़ने से पहले हर विषय पर गहराई से मंथन करना चाहिए। इसके बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए। यदि फिर भी सरकार और शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग की अनदेखा करते हैं तो प्राथमिक शिक्षक संघ हर कड़े कदम के लिए विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल बैठक में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रदेश महासचिव संजय पीसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, कृष्णपाल शर्मा, राम सिंह राव, राकेश पटियाल, राजेश गुप्ता, अनुराधा और जिलों के प्रधान बिलासपुर से रमेश शर्मा, कांगड़ा से अनिल भाटिया, सोलन से रजनीश कौशिक, शिमला से प्रमोद चैहान, सिरमौर से कल्याण नेगी, मंडी से इंद्र भारद्वाज, कुल्लू से इंदर ठाकुर, किन्नौर से सुरेंद्र नेगी, हमीरपुर से रजनीश ठाकुर, चंबा से पुनीत निराला, ऊना से राकेश चंद्र, लाहौल स्पीति से दिनेश कटोच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed