फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   protest against damage road

सड़क की हालत न सुधारी तो करेंगे प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 02 Jun 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर तहसील की ग्राम पंचायत नौहली के तहत आने वाले विभिन्न संपर्क
विज्ञापन
मार्गों में गड्ढे पड़े हुए हैं। जिस पर किसान सभा व नौहली के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार को चेताया है कि यदि सड़कों की हालत न सुधारी गई तो वह एसडीएम जोगिंद्रनगर और डीसी कार्यालय मंडी के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
 
नौहली पंचायत के पूर्व उप प्रधान मनोहर भारद्वाज ने जोगिंद्रनगर मंडी वाया कोटली सड़क हालत खराब है। कून का तर से आगे जोगिंद्रनगर तक सड़क वर्षों बाद भी पक्की नहीं हो पाई है। सड़क से तुरल, मनारू, सराहलड़ी, बटधार, बनारू, गलू, भदेहड़, भुगार, बनोग, बदारी, बतनाहर सहित ब्यूंह तथा भराड़ू पंचायतों तक के हजारों ग्रामीण कोटली व जिला मुख्यालय मंडी पहुंचते हैं, लेकिन खस्ताहाल सड़क में सफर करना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

सड़क की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिल चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जोगिंद्रनर-मंडी वाया नौहली पधर सड़क खस्ताहाल है। इधर, थाना पलौन जल विद्युत परियोजना किसान सभा के सचिव दलीप कुमार, मनोहर, मिलाप चंद, धर्मचंद, श्याम सिंह, श्याम सिंह, ओम चंद, बाल चंद्र, सुभाष चंद, मनोहर लाल, शेर सिंह, श्याम सिंह, घनश्याम सिंह ने सरकार एवं प्रशासन से उक्त सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है और चेताया है कि अनदेखी पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed