{"_id":"68a713a69d65ed62790e0895","slug":"prosperous-himachal-2045-peoples-voice-will-become-the-foundation-of-policy-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166656-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्ध हिमाचल-2045 : जनता की आवाज बनेगी नीति की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्ध हिमाचल-2045 : जनता की आवाज बनेगी नीति की नींव
Fri, 22 Aug 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश में नीतियों और विकास योजनाओं को जनकेंद्रित बनाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ ऑनलाइन प्रश्नावली के जरिये प्रदेशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, ताकि जनता की आवाज ही भविष्य की नीतियों और विकास खाके की नींव बन सके।
डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान ने ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ शीर्षक से एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों, संस्थानों और प्रवासी हिमाचलियों से उनके विचार, आकांक्षाएं और नवाचार आमंत्रित किए जा रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय की ओर से सभी उपमंडल अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल में भाग ले सकें। इसके तहत उपमंडल और खंड मुख्यालयों में बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे और सोशल मीडिया माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पारंपरिक और नवीन माध्यमों से लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 26 अगस्त तक अधिकतम प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए अपने बहुमूल्य विचार और सुझाव अवश्य साझा करें, ताकि प्रदेश की विकास यात्रा में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्रश्नावली में 17 जन-केंद्रित प्रश्न शामिल हैं, जो दीर्घकालिक सोच को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए नागरिक हिमाचल सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/samridhhimachal पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान ने गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6) और क्यूआर कोड भी जारी किया है।