फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Prophecy of Baradev Kamrunag, next year will be full of happiness

Mandi News: बड़ादेव कमरुनाग की भविष्यवाणी, खुशहाली भरा होगा अगला वर्ष

Sun, 16 Apr 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 16 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Prophecy of Baradev Kamrunag, next year will be full of happiness
मंडी जिला के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग की पवित्र झील में जमी गाद
सूरज पख्खे की पूजा के बाद देव भंडार में विराजमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। अराध्य बड़ादेव कमरुनाग मझोठी 24 दिनों बाद अपनी कोठी पहुंच गए। कमरुनाग मझोठी के सूरज पख्खे ने 5 दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले में शिरकत की। इसके साथ-साथ करीब 120 से अधिक श्रद्धालुओं के घर में आतिथ्य स्वीकार किया।
इस वर्ष सुकेत देवता मेला के दौरे के दौरान देव कमरुनाग को लगभग 12 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा। रविवार को रोहांडा पंचायत के मझोठी स्थित देव कमरूनाग भंडार में देवता के सूरज पख्खे का पूजन कर देव कार्य को गूर मुनीलाल ने संपन्न करवाया। इस मौके पर हुई देववाणी के अनुसार यह वर्ष खुशहाली भरा होगा। इसके बाद बड़ादेव कमरुनाग के सूरज पख्खे को मझोठी कोठी के भंडार में विराजमान कर दिया। देव कमरुनाग कमेटी मझोठी के सचिव दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि बड़ादेव कमरुनाग बीते 24 मार्च को रोहांडा पंचायत के मझोठी स्थित भंडार से राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला में शिरकत करने के लिए प्रस्थान किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देव कमरुनाग ने करीब 120 श्रद्धालुओं के घरों में आतिथ्य स्वीकार किया। इसके साथ ही लगभग 12 लाख रुपये श्रद्धालुओं ने कमरुनाग को अर्पित किए। राशि के साथ श्रद्धालुओं ने मान्यतानुसार धातु भी देवता को अर्पण की गई है। दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि इस धनराशि का मंदिर में होने वाले कार्य और पवित्र झील की सफाई सहित अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।

मंडी जिला के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग की पवित्र झील में जमी गाद

मंडी जिला के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग की पवित्र झील में जमी गाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed