फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Property tax bills will now be issued offline, not online.

Mandi News: ऑनलाइन नहीं, अब ऑफलाइन जारी होंगे गृहकर बिल

Fri, 25 Sep 2026 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Property tax bills will now be issued offline, not online.
मंडी। नगर निगम मंडी में इस बार गृहकर के बिल ऑफलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे। गृहकर सर्वे का काम कर रही एजीसेक कंपनी के अचानक काम छोड़ने के कारण निगम को पुराने तरीके से ही बिल जारी करने पड़ रहे हैं। कंपनी ने अब तक करीब 11,500 संपत्तियों का सर्वे किया है, लेकिन इसमें भी कई तकनीकी त्रुटियां सामने आई हैं।
विज्ञापन




निगम के ट्रायल के बाद शहरवासियों को उम्मीद थी कि इस बार गृहकर जमा करने के लिए लंबी कतारों से राहत मिलेगी। सर्वे पूरा होने पर करीब 15,000 बिल जारी होने और गृहकर की डिमांड छह करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान था। सर्वे अधूरा रहने से अब करीब 8,500 बिल ही जारी होंगे और डिमांड 2.60 करोड़ रुपये तक सीमित रहेगी।
विज्ञापन




निगम में शामिल मर्ज एरिया में भी सर्वे अधूरा रहने के कारण तीन वर्षों से गृहकर के बिल जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के निवासियों पर चार वर्षों का गृहकर बकाया हो गया है। इस बार ऑफलाइन बिल जारी होने के बावजूद वसूली नए बायलॉज के तहत चार श्रेणियों में होगी। ए श्रेणी में मुख्य व्यावसायिक और प्रमुख स्थानों के लिए 4.50 रुपये, बी श्रेणी में मध्यम व्यावसायिक व रिहायशी क्षेत्रों के लिए चार रुपये, सी श्रेणी में सामान्य रिहायशी क्षेत्रों के लिए तीन रुपये और डी श्रेणी में अन्य क्षेत्रों के लिए 2.50 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम की ओर से शहरी विकास विभाग और एजीसेक कंपनी को पत्र भेजकर रुका हुआ काम जल्द पूरा करने का आग्रह किया जा रहा है। आयुक्त नगर निगम मंडी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि नया सर्वे पूरा न हो पाने के कारण इस बार बिल ऑफलाइन जारी किए जाएंगे। बिल वितरण शुरू करने से पहले शहरवासियों को सूचित कर दिया जाएगा।

नया सर्वे पूर्ण न हो पाने के कारण इस बार बिल ऑफलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। बिल वितरण शुरू करने से पहले शहरवासियों को सूचित कर दिया जाएगा। -डॉ. मदन कुमार, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed