फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Promised to rain in two days, nauni mata goor

नौणी माता के गूर और पुजारी की कुर्सी पर लटकी तलवार

Mon, 22 Feb 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Promised to rain in two days, nauni mata goor
फुटाखल में वर्षा की देवी नौणी माता मंदिर में बारिश की फरियाद के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। ग्राम पंचायत जिल्हण के फुटाखल में वर्षा की देवी नौणी माता के गूर और पुजारी की वर्षा के लिए अग्निपरीक्षा होगी। सोमवार को मंदिर में हारका उत्सव का आयोजन किया। इसमें इलाका दुंधा और द्रंग सिरा की 14 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, देव कारदारों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि बारिश न होने से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। पेयजल योजनाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। चौहारघाटी में आलू की बिजाई को लेकर खेत खलिहान तैयार किए जा रहे हैं लेकिन सूखे की वजह से कार्य रुका हुआ है। लोगों ने माता के मंदिर में बारिश को लेकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुफरी के प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि दो दिनों में बारिश नहीं होती है तो गूर और पुजारी की गद्दी छिन सकती है। माता के आदेशानुसार नए गूर और पुजारी का चयन किया जा सकता है। बताया कि माता के गूर ने दो दिन में बारिश होने का वादा किया है। बारिश न होने पर अब वीरवार को बैठक होगी। उसके बाद ही गूर और पुजारी पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देव कारदार संघ पधर के प्रधान लेख राम ठाकुर, नौणी माता कमेटी के प्रधान प्रेम सिंह, रेवत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश ठाकुर, प्रवक्ता हितेंद्र सिंह, देव सूत्रधारी ब्रह्मा के प्रधान शक्ति चंद, देव सियून गहरी के कारदार झाभा राम, देव माहूंनाग फागनी के कारदार भवन सिंह, देव अग्निपताल कत्यूर के कारदार सुरेंदर कुमार, देव गरलोग गहरी के कारदार खूब सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed