{"_id":"6a97186042485379e80dedee","slug":"prime-accused-in-55-kg-charas-case-arrested-mandi-news-c-90-1-mnd1015-211411-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: साढ़े पांच किलो चरस मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: साढ़े पांच किलो चरस मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एक माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था
पुलिस की लगातार दबिश के बाद किया आत्मसमर्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। साढ़े पांच किलो चरस और 568 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में पंडोह पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक माह से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए भूमिगत चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के दबाव के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
इस मामले में पुलिस चौकी पंडोह में बीते 17 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस हरियाणा के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। मामले की जांच के दौरान सामने आए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने बीते 24 अगस्त को आनी के रोपा निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने हरियाणा में गिरफ्तार आरोपियों को चरस की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी जीत राम उर्फ जीतू (35) निवासी गांव कनाल तहसील आनी को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंडोह पुलिस की टीम करीब एक माह से कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की कार्रवाई के चलते आरोपी पर दबाव बढ़ता गया और आखिरकार उसने आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब मामले की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। मामले में हरियाणा और कुल्लू क्षेत्र से आगे भी गिरफ्तारियां संभव हैं। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।