फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Preparations underway to plant over 150,000 saplings on 100 hectares of land.

Mandi News: सौ हेक्टेयर भूमि पर डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाने की तैयारी

Sun, 28 Jun 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to plant over 150,000 saplings on 100 hectares of land.
पांच लाख पौधों से हरे भरे होंगे जोगिंद्रनगर के जंगल
विज्ञापन

6 वन परिक्षेत्रों में रोपे जाएंगे औषधीय पौधे


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जंगलों को हरा-भरा करने के उद्देश्य से 100 हेक्टेयर भूमि पर औषधीय एवं अन्य प्रजातियों के पौधरोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई का कार्य प्रगति पर है। जुलाई माह से वन परिक्षेत्र टिक्कन, उरला, कमलाह, लडभड़ोल, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर में करीब डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। वन मंडल जोगिंद्रनगर की हराबाग, चौंतड़ा, गवाली, टिक्कन, पंडोल, कमलाह और धर्मपुर सहित 14 नर्सरियों में करीब पांच लाख पौधे तैयार हो चुके हैं। इस वर्ष छह वन परिक्षेत्रों में लगभग 100 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। वहीं, जायका परियोजना के तहत 104 हेक्टेयर क्षेत्र में पहले लगाए गए पौधों की मरम्मत और संरक्षण का कार्य भी किया जाएगा।
अनुकूल मौसम रहने पर टिक्कन रेंज में देवदार सहित अन्य वन क्षेत्रों में वान, दाड़ू, भेड़ा, आंवला, शीशम और कचनार के पौधे लगाए जाएंगे।
वन मंडल के सहायक वन संरक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि जून में हुई बारिश से जंगलों में नमी की स्थिति बेहतर है। इसी को देखते हुए इस बार 15 जुलाई से पौधरोपण अभियान शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
वन मंडल की 14 प्रमुख नर्सरियों में पांच लाख से अधिक पौधे तैयार हो चुके हैं। पौधरोपण अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों के स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा। -अश्वनी शर्मा, वन मंडलाधिकारी, जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed