{"_id":"6a1973e7fadd814d290c110b","slug":"preparations-for-implementing-the-new-education-policy-in-spu-are-in-full-swing-mandi-news-c-90-1-mnd1001-198450-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपीयू में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपीयू में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी तेज
विज्ञापन
क्रेडिट ट्रांसफर कमेटी का किया गठन, शैक्षणिक कार्यों को व्यवस्थित करेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में नई शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसी शैक्षणिक सत्र से नीति के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए क्रेडिट ट्रांसफर कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली और क्रेडिट ट्रांसफर से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक कार्यों को व्यवस्थित करेगी।
विश्वविद्यालय की ओर से गठित यह कमेटी मुख्य रूप से एनईपी के अंतर्गत विद्यार्थियों की ओर से अर्जित क्रेडिट्स के मूल्यांकन और उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और मानकीकृत बनाएगी। यह विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से अर्जित क्रेडिट्स का मिलान कर उनके स्थानांतरण को सुनिश्चित करेगी। साथ ही यह भी आकलन किया जाएगा कि विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में अध्ययन किए गए विषय नए पाठ्यक्रम के शैक्षणिक स्तर और मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।
नई शिक्षा नीति के तहत लागू मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम को प्रभावी बनाने में भी यह कमेटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ता है या किसी अन्य संस्थान में प्रवेश लेता है, तो उसके पूर्व में अर्जित क्रेडिट्स सुरक्षित और मान्य रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. पवन कुमार चांद को कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनील ठाकुर, डॉ. नीलम ठाकुर, डॉ. जगदीप वर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राकेश राणा, प्रो. प्रकाश चंद और डॉ. ऋषि राम को सदस्य बनाया गया है। सहायक कुलसचिव (परीक्षा शाखा) हनीत राणा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को कमेटी गठन की सूचना जारी कर दी गई है।