{"_id":"688131718283e408b6025596","slug":"preparations-for-equal-development-in-all-wards-before-civic-elections-mandi-news-c-90-1-mrt1064-163463-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लान ऑफ एक्शन : निकाय चुनाव से पहले सभी वार्डों में समान विकास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लान ऑफ एक्शन : निकाय चुनाव से पहले सभी वार्डों में समान विकास की तैयारी
Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक में अपनी बात रखते नेला वार्ड के पार्षद । संवाद
मंडी। आगामी निकाय चुनावों से पहले नगर निगम मंडी ने पार्षदों और शहरवासियों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। निगम के सभी 15 वार्डों में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए नई पहल शुरू की है।
आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के पार्षदों के साथ बैठक कर ‘प्लान ऑफ एक्शन’ तैयार किया जा रहा है, ताकि जहां विकास कार्य अधूरे रह गए हों, उन्हें जल्द पूरा किया जा सके। बुधवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
पार्षदों ने पानी से भरे गड्ढों, खस्ताहाल सड़कों और लावारिस पशुओं की समस्या उठाई। बैठक में तय हुआ कि एनएचएआई से आग्रह किया जाएगा कि खलियार वार्ड के बिंद्राबनी मार्ग पर यात्रियों के लिए शौचालय और नाश्ते-भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। भीमाकाली मंदिर से बिजनी तक सड़कों में पड़े गड्ढों को भी तत्काल भरा जाएगा।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि नगर में लावारिस पशुओं को दफनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। बिजनी में डॉग हट और गोसदन के निर्माण के कार्य को भी आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक की शुरुआत में भारी बारिश के कारण सराज, धर्मपुर और नाचन में जनहानि पर मौन श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में उपमहापौर माधूरी कपूर, पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश, राजेन्द्र मोहन, गयोगराज, वीरेंद्र आर्य, सुदेश, हरदीप, सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, दीपाली, कृष्ण भानु और अंजय कुमारी समेत नोमिनेट पार्षद और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में हुए तीन अहम फैसले:
स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत अब आईटीआई के छात्र करेंगे : ‘कौशल आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत नगर निगम जल्द आईटीआई मंडी के साथ एमओयू करेगा, जिससे मरम्मत तेजी से और सस्ते में हो सकेगी।
घर और शिक्षण संस्थानों के बाहर लगेंगे फूल-पौधे : सभी घरों, दुकानों और संस्थानों को परिसर के बाहर सुंदर पौधे या गमले लगाने होंगे, ताकि शहर की सुंदरता बढ़े।
सफाई कर्मियों की जीपीएस आधारित हाजिरी : सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कर्मचारियों की हाजिरी और वाहनों के रूट की जीपीएस से मॉनिटरिंग होगी।