{"_id":"67c44e2a4b3c7032b007848b","slug":"praise-of-shiva-in-himachal-dham-ashram-mandi-news-c-90-1-ssml1045-149420-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमाचल धाम आश्रम में शिव महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमाचल धाम आश्रम में शिव महिमा का गुणगान
विज्ञापन
मंडी। महाशिवरात्रि के अवसर पर विश्व विख्यात संत सुधांशु महाराज के अनुयायियों ने हिमाचल धाम आश्रम गागल, बल्ह में सत्संग का आयोजन किया।
सत्संग में शिव महिमा का गुणगान किया। भजनों के माध्यम से मंडी नगर में पधारे देवी-देवताओं का अभिवादन किया गया। देवताओं से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।
सत्संग में दिवंगत लीला देवी भनवाल को दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सत्संग आरती और गुरु प्रसाद भंडारे के साथ संपन्न हुआ। विश्व जागृति मिशन मंडी के प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि अगला सत्संग 6 अप्रैल रविवार को गागल में होगा। सत्संग में सरदार रत्न सिंह, खूब राम ठाकुर, दलीप सैणी, मेहर चंद ठाकुर, दुर्गा दास वर्मा, रमेश कुमार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद