फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Posters and banners removed, ban on political programs in government building

Mandi News: पोस्टर-बैनर हटाए, सरकारी भवनों में सियासी कार्यक्रमों पर रोक, हथियार कराने होंगे जमा

Sun, 17 Mar 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 17 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Posters and banners removed, ban on political programs in government building
मंडी लोकसभा चुनावी तैयारियों को लेकर पत्रकार वार्ता करते उपायुक्त अपूर्व देवगन   संवाद
मंडी। छह जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले मंडी संसदीय क्षेत्र में 2,213 पोलिंग बूथों पर 13,46,344 मतदाता एक जून को सांसद के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 9,72,265 पुरुष और 9,47,834 महिला मतदाता हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल मतदाताओं में मंडी जिला के नौ हलकों में 7,873,912 मतदाता हैं। ऐसे में मंडी जिला के 58.22 फीसदी मतदाता सांसद चुनने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को आचार संहिता लगते ही उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने 18वीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आते छह जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव का जिम्मा छह जिलों के उपायुक्त और 34 एआरओ एसडीएम स्तर के अधिकारी संभालेंगे। उन्होंने आचार संहिता लगते ही 72 घंटों के अंदर सभी सरकारी, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि को हटाने के निर्देश जारी कर दिए। वहीं, निर्देश जारी होते ही शहर में दिवारों व चौहारों पर लगाए बैनर, होर्डिंग को हटाने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया। अब मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर चिन्हित स्थलों पर एआरओ की उचित अनुमति के बाद और निजी संपत्ति के मामले में मालिकों की सहमति के बाद ही होर्डिंग व बैनर आदि लगा सकेंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल और धार्मिक स्थलों आदि पर होर्डिंग्स और बैनर आदि लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

हथियारों को जमा करवाने के निर्देश
उपायुक्त ने धारा-144 सीआरपीसी के तहत लोगों को जल्द हथियार जमा करवाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि आचार संहिता के दौरान रैलियां और अन्य कार्यक्रम पहले आओ पहले पाओ और न्याय संगत आधार पर संबंधित एआरओ (एसडीएम) से अग्रिम अनुमति के बाद चिन्हित मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। मंडी जिले में 1271 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 78 शहरी और 1139 ग्रामीण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह बूथ हैं सबसे अलग
मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत मंडी जिला के सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ चौगान में सबसे कम 1403 और मंडी के ही पोलिंग बूथ-67 भलेड़ में 329 मतदाता मतदान करेंगे। किन्नौर जिला के पोलिंग बूथ का में 16 मतदाता हैं। लाहौल-स्पीति के पोलिंग बूथ टशीगंग में 52 और जिला चंबा के भरमौर-2 के पोलिंग बूथ एहलमी में 183 और कुल्लू के बंजार निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ शाक्टी-60 में 99 मतदाता हैं। दोनों की दूरी 14 किलोमीटर तक है। मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 2,213 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 120 शहरी और 2,093 ग्रामीण हैं। इनमें अतिसंवेदनशील 98 और संवेदनशील 29 बूथ हैं।


मंडी जिला में मतदान केंद्रों की यह है स्थिति
मंडी जिले में सबसे दूर 5 से 7 किलोमीटर वाले दो बूथ हैं। इनमें एक करसोग और दूसरा सुंदरनगर में है। इसके अलावा 3 से 5 किलोमीटर वाले आठ बूथ हैं। इनमें सुंदरनगर में चार, नाचन में तीन और करसोग में एक है। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता सुंदरनगर के चौगान-25 बूथ में हैं, जहां 1403 मतदाता मतदान करेंगे। सबसे कम सुंदरनगर के पोलिंग बूथ-76 जराठू में 97 मतदाता हैं। सबसे दूर पोलिंग बूथ 9 हजार फूट की ऊंचाई पर द्रंग निर्वाचन क्षेत्र का रूलांग हैं, जहां 306 मतदाता मतदान करेंगे। सबसे दूर सात किलोमीटर दूर पोलिंग बूथ सुंदरनगर के मंजाहगन है, जहां 356 मतदाता हैं। मंडी जिला में 100 प्लस वाले 166 मतदाता भी मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed