फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Poor road condition; bus service affected.

Mandi News: सड़क की हालत खराब, बस सेवा प्रभावित

Sat, 19 Sep 2026 05:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Poor road condition; bus service affected.
मंडी। सड़क की बदहाल हालत के कारण जिले में दो महत्वपूर्ण बस रूट प्रभावित हो गए हैं। मंडी से किलिंग जाने वाली बस रजवाड़ी से आगे नहीं जा रही है। सुंदरनगर से बृखमणी जाने वाली बस को भी निर्धारित रूट छोड़कर वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। इससे रोजाना नौकरी और पढ़ाई के लिए सफर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंडी-किलिंग रूट की बस सड़क खराब होने के कारण रजवाड़ी से आगे नहीं जा रही है। ऐसे में रजवाड़ी से आगे के क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। खासकर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

किलिंग क्षेत्र निवासी सुनीता, कृष्णा, संजय कुमार और अभिलाषा ने बताया कि किलिंग तक निगम की बस न पहुंचने से ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है। इसी तरह सुंदरनगर से बृखमणी जाने वाली बस भी नायटला के पास सड़क की खराब हालत के कारण अपने निर्धारित रूट पर नहीं चल रही है। बस को वाया पाली होते हुए बृखमणी पहुंचाया जा रहा है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है और सफर में भी समय अधिक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर के बस अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति सुधरने के बाद बसों को उनके निर्धारित रूट पर बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed