फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Polling stations in five wards of Karnehra and Galma Panchayats have been assigned to women workers.

Mandi News: करनेहड़ा, गलमा पंचायत के 5-5 वार्डों के मतदान केंद्र महिला कर्मियों के हवाले

Fri, 22 May 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Polling stations in five wards of Karnehra and Galma Panchayats have been assigned to women workers.
महिला सशक्तीकरण और मतदान में भागीदारी बढ़ाना है मकसद
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। मंडी के बल्ह ब्लॉक में पंचायत करनेहड़ा और गलमा पंचायतों में पंचायती राज चुनाव–2026 के तहत एक खास पहल की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तीकरण और मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इस योजना के अनुसार दो चरणों में सभी मतदान केंद्र पूरी तरह महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। पहले चरण में 26 मई को पंचायत करनेहड़ा की 5 वार्डों में और दूसरे चरण में 28 मई को पंचायत गलमा की 5 वार्डों में मतदान केंद्रों पर केवल महिला प्रिसाइडिंग अधिकारी, पोलिंग अधिकारी और सहायक स्टाफ तैनात रहेंगे।
बल्ह ब्लॉक की इन पंचायतों में मतदाताओं को आकर्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए थीम आधारित मॉडल बूथ और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इनमें नशा मुक्त पंचायत बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति, पर्यावरण सुरक्षित पंचायत और स्वच्छ पंचायत जैसे थीम शामिल होंगे। इसके अलावा महिला शक्ति बूथों पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मुफ्त सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी दी जाएगी। महिला मतदाताओं और कर्मचारियों की सुविधा के लिए कुछ वार्डों में क्रेच और बाल देखभाल केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

नेरचौक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह समृतिका नेगी ने निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप, स्वच्छता और बैठने जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्कूलों से छात्रों द्वारा बनाई गई जागरूकता सामग्री जैसे पोस्टर, स्लोगन और पेंटिंग भी प्रदर्शित की जाएंगी। कुल मिलाकर यह पहल महिलाओं की नेतृत्व भूमिका को मजबूत करने के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को अधिक आकर्षक और सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed