{"_id":"69e8cad2be04b1b04c050e87","slug":"political-activity-intensified-as-soon-as-the-code-of-conduct-came-into-effect-mandi-news-c-90-1-mnd1001-194037-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आचार संहिता लागू होते ही तेज हुई सियासी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आचार संहिता लागू होते ही तेज हुई सियासी हलचल
विज्ञापन
दमदार महिला उम्मीदवारों की तलाश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी दल मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवारों की तलाश में हैं, जबकि कई निर्दलीय भी मैदान में उतर रहे हैं।
मंडी के 15 वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। उम्मीदवार सक्रियता बढ़ा रहे हैं और मतदाताओं की प्रतिक्रिया देख रहे हैं। वार्डों में बैठकों का दौर भी तेज है।
आरक्षण व्यवस्था ने समीकरण बदल दिए हैं। पूर्व महापौर का वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया है और कई दिग्गज नेता जैसे नेला के राजेंद्र मोहन, पैलेस वन के हरदीप सिंह राजा और मंगवाई के योगराज चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इससे दलों को नई रणनीति बनानी पड़ रही है। कई वार्डों में सशक्त महिला उम्मीदवार की तलाश शुरू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही चुनावी गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं और मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।