फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police provided treatment to the elderly who were freezing in the cold

ठंड में ठिठुर रहे बुजुर्ग को पुलिस ने दिलाया उपचार

Thu, 02 Dec 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police provided treatment to the elderly who were freezing in the cold
जोगिंद्रनगर में ठंड से ठिठुर रहे बुजुर्ग को उपचार के लिए टांडा ले जाते पुलिस। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में ठंड से ठिठुर रहे एक बुजुर्ग से जब परिवार ने किनारा कर लिया तो स्थानीय पुलिस ने मानवता का परिचय देकर सहारा दिया है। पुलिस ने बुजुर्ग को सड़क से उठाकर अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस के नेक कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर पीठ थपथपाई हैं। कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे बुजुर्ग की पहचान विद्या सागर (62) निवासी रामवर, जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन

यह कुछ दिनों से शहर में बदहाली से रह रहा था। वीरवार को सड़क किनारे ठंड से कांप रहे बुजुर्ग की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तो सबसे पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया। परिजनों को भी सूचना दी गई लेकिन कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार दिलाने में एएसआई अमर सिंह, आरक्षी भूमि सिंह अस्पताल में मौजूद रहे। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि बुजुर्ग को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलाकर अपनी निगरानी में टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया है। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed