फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police prepare for the upcoming tourist season and monsoon season

Mandi News: आगामी पर्यटन सीजन और बरसात के लिए पुलिस ने की तैयारी

Wed, 13 May 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police prepare for the upcoming tourist season and monsoon season
पुलिस लाइन मंडी में आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए पुलिस अ​धिकारी। स्त्रोत- विभाग - फोटो : 1
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी विनाेद कुमार ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अच्छे कार्य करने वालों को मिला सम्मान, पीठ थपथपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आगामी पर्यटन सीजन और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन मंडी में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपदा की स्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बरसात के दौरान भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी संभावित परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। एसपी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने तथा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed