फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal-bound buses stranded in Kharar-Ropar due to closure of Punjab border

Mandi News: पंजाब सीमा बंद होने से खरड़-रोपड़ में फंसीं हिमाचल की बसें

Fri, 16 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Himachal-bound buses stranded in Kharar-Ropar due to closure of Punjab border
मंडी, सुंदरनगर और सरकाघाट डिपो की बस सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन

चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंजाब सीमा बंद होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 15 अक्तूबर को मंडी, सुंदरनगर, सरकाघाट और धर्मपुर डिपो से चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर जाने वाली कई बसों को पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर रोकना पड़ा। वहीं, मंडी से चंडीगढ़ जाने वाली वोल्वो बस रवाना नहीं हो सकी।
मंडी डिपो की सुबह 4:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई बस खरड़ और सुबह 5:15 बजे की बस रोपड़ में रोक दी गई। मंडी से मनाली रूट पर चलने वाली चंडीगढ़ वोल्वो बस दोपहर 12 बजे रवाना नहीं हो पाई। सुंदरनगर डिपो की सुबह पांच बजे चंडीगढ़ के लिए निकली टाटा एसी बस को भी खरड़ में रोकना पड़ा।
विज्ञापन

सरकाघाट डिपो की सुबह 4:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई बस कुराली में रोकी गई, जबकि सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ वाया बद्दी जाने वाली बस बद्दी में रुकी। सुबह 7:30 बजे चंडीगढ़ के लिए निकली एक अन्य बस पंचकूला पहुंच गई थी। धर्मपुर डिपो की दिल्ली और चंडीगढ़ रूट की दो बसों के साथ जोगिंद्रनगर से अमृतसर जाने वाली बस ऊना में रोकी गई है। पंजाब सीमा बंद होने से जिला के बस अड्डों में लोग बसों का इंतजार करते रहे। पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि पंजाब सीमा बंद होने से लंबे रूटों की बस सेवा प्रभावित हुई है। बसों के रूट और संचालन की स्थिति सीमा खुलने तथा यातायात सामान्य होने पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed