फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A storm plunged the daylight into darkness; people were left shaken by the thunder.

Mandi News: अंधड़ से दिन के उजाले में छा गया अंधेरा, बिजली की गर्जना से सहमे लोग

Fri, 16 Oct 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A storm plunged the daylight into darkness; people were left shaken by the thunder.
जोगिंद्रनगर में अंधड़ तूफान, तेज वर्षा के बीच अचानक आसमान में अंधेरा छाने से हाईवे पर हैडलाईट जल
जोगिंद्रनगर में दो घंटे की बारिश से शहरी क्षेत्र में फिर बिगड़े हालात, हाईवे पर रेंग-रेंग कर गुजरे वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में वीरवार को तेज वर्षा और अंधड़ के चलते दिन के उजाले में अचानक अंधेरा छा गया। बिजली की गर्जना से लोग सहम उठे। सड़कों पर बारिश का पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। खराब मौसम और अचानक अंधेरा छाने के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। वीरवार सुबह करीब सात बजे शुरू हुई तेज वर्षा दस बजे तक जारी रही।
पठानकोट चौक पर निकासी नाली ठप होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बदहाल सड़क पर बने गड्ढों में कीचड़ भरने से वाहन फिसलते नजर आए। खेतों में बारिश का पानी भरने से किसान भी चिंतित हो उठे। तेज वर्षा के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि जोगिंद्रनगर में वीरवार को हुई तेज वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। किसान मुनीष ने बताया कि तेज बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते शैक्षणिक संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि प्रसार अधिकारी तेज सिंह ने कहा कि अक्तूबर माह में बारिश किसानों के लिए राहत के साथ आफत भी साबित हो सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि खेतों में खड़ी फसलों की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों से परामर्श लें, ताकि फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके और बेहतर पैदावार सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed