फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Attack by hornets on a father and son working in the fields

Mandi News: खेतों में काम कर रहे पिता और बेटे पर रंगड़ों का हमला

Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Attack by hornets on a father and son working in the fields
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में रंगड़ों (मधुमक्खियों की एक प्रजाति) के हमले से बाप, बेटा घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। वीरवार को खेतों में काम कर रहे मस्त राम 59 और सुभाष 32 निवासी जोगिंद्रनगर पर अचानक रंगड़ों ने हमला कर दिया। दोनों को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पिता व बेटे को छुट्टी दे दी गई है, लेकिन आगामी उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सक परामर्श की भी हिदायत दी गई है। वीरवार को जब मस्त राम अपने बेटे सुभाष के साथ घर व साथ लगते खेतों में अपने आवश्यक कार्यों को पूरा कर रहे थे तभी रंगड़ाें के काटने पर चीखने चिल्लाने की आवाजें आई। मस्त राम के मुताबिक अगर उन्होंने घटना स्थल से दूरी न बनाई होती तो वह और भी अधिक घायल हो सकते थे। उपमंडल जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हमले से बीस से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। उपमंडल में लगातार बढ़ रहे रंगड़ों के प्रकोप से लोगों में दहशत है और अब खेतों में काम करने से भी किसान परिवार कतरा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed