फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police is trying to find out how the youth got the drugs

Mandi News: युवाओं को कैसे मिलीं नशीली दवाएं, पुलिस लगा रही पता

Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police is trying to find out how the youth got the drugs
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में चिट्टा, चरस के आदी युवाओं के बीच नशीली दवाओं के सेवन का पर्दाफाश होते ही अब स्थानीय पुलिस सरगना का सुराग लगाने में जुट गई है। प्रतिबंधित नशीली दवाओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने वाले शातिर अब पुलिस के रडार पर हैं। उपमंडल के करीब 18 युवाओं के खून की जांच में मारफीन, ट्रामाडोल और कोडीन जैसी नशीली दवाओं की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये दवाइयां युवाओं ने कहां से लीं और किस तरह उन तक पहुंचीं। नशीली दवाओं के आदी युवाओं को पुलिस थाना तलब कर जांच की जा रही है। जोगिंद्रनगर उपमंडल में सिंथेटिक नशे की ओवरडोज से कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। बावजूद नशे का यह धंधा फलफूल रहा है।
विज्ञापन

इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों अजय ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुनीता, महेश, राकेश आदि ने बताया कि नशीली दवाओं का सेवन नशे के लिए किया जाना चिंताजनक है। पुलिस के इस अभियान में अभिभावक भी साथ हैं। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर के अनुसार नशीली दवाओं का सेवन युवा पीढ़ी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। लिहाजा पुलिस ऐसे सरगनाओं की धरपकड़ के लिए हरकत में है। उधर डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि जोगिंद्रनगर में नशीली दवाओं के सेवन की कुछ युवकों में पुष्टि होने के बाद पुलिस अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed