फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police is investigating CCTV footage in the theft case at Sidhpur temple

Mandi News: जालपा मंदिर में चोरी मामले में जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस

Sat, 12 Apr 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating CCTV footage in the theft case at Sidhpur temple
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की सिद्धपुर पंचायत के जालपा माता मंदिर सिद्धपुर में हुई चोरी के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस टीमें अलग-अलग जगह छापा मार कर शातिर की तलाश कर रही है। पुलिस तकनीकी जांच पड़ताल भी कर रही है। पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस टावर डंप से घटना के दौरान लाइव मोबाइल का डाटा भी जुटा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। आशंका जताई जा रही है कि नशे की पूर्ति के लिए किसी शातिर ने घटना को अंजाम दिया हो। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए शातिर की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शातिर ने मंदिर के चार कमरों के ताले तोड़े थे जबकि माता का छत्र और दो मुकुट चुरा लिए थे। दानपात्र तोड़कर भी नकदी चुरा ली थी। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। शातिर की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। मोबाइल लोकेशन की जांच भी की जा रही है। घटना को लेकर लोगों से बातचीत की जा रही है ताकि शातिर का सुराग मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed