{"_id":"699da8767bad256c670c7ecc","slug":"police-investigation-continues-in-theft-case-suspects-seen-in-cctv-footage-mandi-news-c-90-1-ssml1045-187229-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोरी मामले में पुलिस जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोरी मामले में पुलिस जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
विज्ञापन
दोलख, करेहडी और डहणू में चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। बल्ह घाटी में चोरों की सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए लगातार जुटी हुई है, लेकिन अभी तक हाथ खाली हैं। पुलिस तकनीकी जांच में जुटी हुई है। दोलख व करेहडी चोरी मामले में संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। इनकी पहचान की जा रही है। जबकि डहण में हुई चोरी मामले में भी पुलिस तथ्य जुटा रही है।
स्थानीय लोगों लता ठाकुर, मूलराज, नेत्र सिंह, कर्म सिंह और वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस चोरी कांड के बाद लोग काफी सहमे हुए हैं। उन्हें घर पर रखे आभूषणों और नकदी को सुरक्षित रखने की चिंता सताने लगी है। लोगों ने इस चोरी कांड की गुत्थी जल्द सुलझाने और चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
बीते 20 फरवरी कोडहणू निवासी यादव सिंह के घर पर दिनदहाड़े चोर गिरोह ने ताले तोड़कर घर में रखे सोने के आभूषण और 14 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद लोगों को अपने घरों और दैनिक जरूरत के लिए रखी नकदी व आभूषणों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी इसी पंचायत में दो अन्य घरों में दिनदहाड़े इसी प्रकार की चोरियां हो चुकी हैं। एक घटना चमन लाल और दूसरी घटना भाग सिंह के घर हुई थी। इन दोनों मामलों में भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई थी। तीनों चोरियों में कई समानताएं सामने आई हैं। सभी वारदातें दिन के समय हुईं, घटनास्थल एकांत मकानों में थे और हर बार सोने के आभूषण व नकदी को ही निशाना बनाया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि गिरोह में स्थानीय लोगों की संलिप्तता हो सकती है।
उधर, पंचायत की पूर्व प्रधान ठाकरी देवी और पूर्व उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर ने पुलिस से शातिरों पर शिकंजा कसने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में गहनता से जांच जारी है।