फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police force on alert due to possibility of highway jam in protest rally

Mandi News: आक्रोश रैली में हाईवे जाम की आशंका पर पुलिस बल मुस्तैद

Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police force on alert due to possibility of highway jam in protest rally
रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन में महिलाओं ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रामलीला मैदान में बीते 18 दिन से चल रहे क्रमिक अनशन में रविवार को महिलाओं ने मोर्चा संभाला। इनमें पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव अंजन ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीलम वर्मा, महिला मंडल की प्रधान प्रीति राठौर व लीला देवी हड़ताल में बैठी। सोमवार को जोगिंद्रनगर में होने वाली आरसीएफसी केंद्र बचाओ संघर्ष समिति की आक्रोश रैली में भीड़ के दौरान हाईवे जाम की आशंका को लेकर पुलिस बल मुस्तैद हो गया है। आक्रोश रैली में हिमाचल व अन्य राज्यों के लोगों की भी उपस्थिति होंगे, जबकि संघर्ष समिति ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र की 40 से अधिक पंचायतों से लोगों को भी आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए विशेष तैयारियां की है। रविवार को सुबह रामलीला मैदान और दोपहर बाद लक्ष्मी बाजार में संघर्ष समिति की गुपचुप बैठकों में आक्रोश रैली में भारी जन सैलाब को सड़कों पर उतारने को लेकर विचार विमर्श हुआ।

माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, आरसीएफसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुुरुशरण परमार की अगुवाई में सोमवार सुबह दस बजे रामलीला मैदान में जनसभा भी आयोजित होगी। जिसमें केंद्रीय आयुष विभाग के विरूद्ध नारेबाजी करने के साथ धरना प्रदर्शन भी होगा। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के मुताबिक कानून व्यवस्था को प्रभावित करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed