{"_id":"678d3d12858043e1b804542d","slug":"pm-made-aware-on-surya-ghar-bijli-yojana-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145710-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीएम सूर्य घर बिजली योजना पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीएम सूर्य घर बिजली योजना पर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटौला (मंडी)। कटौला पंचायत की ग्रामसभा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बिजली बोर्ड के जेई महेंद्र सिंह ठाकुर, कटौला पंचायत की प्रधान जयवंती ठाकुर, उपप्रधान शिव राम ठाकुर और वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।
जेई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इससे देश के एक करोड़ परिवारों को सालाना लगभग 15,000 करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही सरप्लस पावर को बिजली वितरण कंपनियों को बेचकर आय अर्जित की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को महंगाई के इस दौर में बिजली के बिलों से राहत प्रदान करना है। सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी प्रदान करेगी। योजना के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उपभोक्ता को राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। उपभोक्ता राज्य और अपनी बिजली वितरण कंपनी का चयन कर सकते हैं। संवाद