फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Playground illuminated by LED lights

Mandi News: एलईडी लाइटों से रोशन हुआ खेल मैदान

Fri, 30 May 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Playground illuminated by LED lights
खेल मैदान जोगिंद्रनगर में स्थापित एलईडी लाईटस और सुरक्षा रेलिंग। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के खेल मैदान का 30 लाख रुपये सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। खेल मैदान में एलईडी लाइटें लगा दी गई हैं। अब खिलाड़ी रात के समय भी अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर से सटे खेल मैदान का कायाकल्प लोक निर्माण विभाग की देखरेख में लगभग पूरा हो गया है। मैदान के चारों ओर आकर्षक रेलिंग लगाई गई है। एलईडी लाइटों की जगमगाहट से मैदान की सुंदरता में चार चांद लगे हैं। सुबह और शाम सैर करने वालों सहित हर वर्ग के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर के आह्वान पर पर्यटन विभाग ने खेल मैदान के कायाकल्प को लेकर पूर्व में करीब 32 लाख का बजट स्वीकृत किया था। इसके सही इस्तेमाल होने से अब खेल मैदान की सुंदरता बढ़ गई है। इसका लाभ एथलेटिक खेलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों के अलावा क्रिकेट, फुटबाल के खिलाड़ियों को भी मिलेगा। खेल प्रशिक्षक नेत्र सिंह, मोहित गुरंग ने बताया कि जोगिंद्रनगर शहर के खेल मैदान में हुए विकासात्मक कार्यों से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
खेल मैदान के सौदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए इसके चारों ओर सुरक्षा रेलिंग और एलईडी लाइट स्थापित करने का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया है। इसका लाभ स्थानीय खिलाड़ियों और सुबह शाम सैर करने और व्यायाम करने वाले हर वर्ग के लोगों को मिलेगा।
-जेपी नायक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed