{"_id":"6697d0ed37203a16df02d434","slug":"players-who-won-medals-in-north-zone-womens-league-honored-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131190-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नॉर्थ जोन वूमेन लीग में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नॉर्थ जोन वूमेन लीग में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Thu, 18 Jul 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। खेलो इंडिया वुशू वूमेन जोनल लीग में हिमाचल की टीम ने कुल 23 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें पांच स्वर्ण, एक रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। नॉर्थ जोन प्रतियोगिता हाल पटियाला में हुई, जिसमें वुशू के विभिन्न इवेंट्स में हिमाचल की 47 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मेडल प्राप्त करने वाले सभी 23 महिला खिलाड़ी गोवा में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। हिमाचल की टीम का कंसा वुशू एक्सलेंसी सेंटर में जोरदार स्वागत किया गया। सूक्ष्म कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश आढ़ती यूनियन के उपाध्यक्ष अनिल सैनी उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को हार, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वुशू संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए वुशू एक्सीलेंस सेंटर कंसा चौक में अंतरराष्ट्रीय कोच राकेश हलदर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गोवा में होगा। इश मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच राकेश, कोच खेम सिंह, अमित, तकनीकी अधिकारी लुद्र चंद, विकास, पूर्ण चंद ठाकुर, राज पाल, ब्रेस्तू राम, दिनेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्होंने जीते मेडल
वुशू के विभिन्न इवेंट में कशिश, दिव्या राणा, ज्योति, अंशिका शर्मा व आर्य ने स्वर्ण पदक जीते। जबकि मनोरमा ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अवनी कपूर, एंजेल, शगुन, तेजल, अवनीजा वत्स, जयश्री, रजनी देवी, पल्लवी, गौरी, लिशिता, पूनम, रिया वर्मा, शीला, अवंतिका, अंशिका शर्मा व युग रत्ना ने कांस्य पदक जीते।