फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pickup truck plunges into gorge in Nihri; youth dies, one injured.

Mandi News: निहरी में पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत, एक घायल

Sun, 28 Jun 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck plunges into gorge in Nihri; youth dies, one injured.
दिल्ली से लौटते समय देर रात हुआ हादसा, प्रशासन ने दी फौरी राहत
विज्ञापन

सब्जियों की सप्लाई दिल्ली और चंडीगढ़ तक करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी तहसील के रोहांडा–ओकल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। युवक दिल्ली में सब्जियों की सप्लाई कर लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार पिकअप में दो लोग सवार थे। हादसे में गांव बैहली, तहसील निहरी निवासी पुष्पराज (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गांव टिकरा धार, तहसील निहरी निवासी धर्मेंद्र कुमार (23) घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये तथा घायल के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में जान गंवाने वाला पुष्पराज अपने परिवार का इकलौता कमाऊ बेटा था। कम उम्र में ही उसने अपने पिता घनश्याम के साथ निहरी सब्जी मंडी का कारोबार संभाल लिया था। परिवार स्थानीय सब्जियों की आपूर्ति दिल्ली और चंडीगढ़ तक करता है। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed