फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Permanent teachers should be recruited in SPU: ABVP

Mandi News: एसपीयू में हो स्थायी शिक्षकों की भर्ती, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 14 Jul 2024 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Permanent teachers should be recruited in SPU: ABVP
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में स्थायी अध्यापकों की भर्ती की जाए, न की गेस्ट फैकल्टी रखकर काम चलाया जाए। यह मांग एबीवीपी ने की है। एबीवीपी ने सरकार और एसपीयू प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि दो सालों से गेस्ट टीचरों से काम चलाया जा रहा है, जो अब मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

एसपीयू प्रशासन ने हाल ही में नए सत्र के लिए गेस्ट फैकल्टी की भर्तियां निकाली गई हैं। इसके तहत 35 गेस्ट फैकल्टी पदों को भरने के लिए 23 जुलाई से साक्षात्कार शुरू होंगे। एबीवीपी ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की स्थापना हो लंबा समय हो रहा है, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय में स्थायी शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में छात्रों को गेस्ट फैकल्टी के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एबीवीपी विवि इकाई के अध्यक्ष हर्षित मिन्हास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के समक्ष स्थायी शिक्षकों की भर्ती की मांग उठाई थी। मगर प्रदेश सरकार ने मंडी विश्वविद्यालय को लेकर शुरुआत से ही नकारात्मक रवैया बनाए रखा। पहले स्टाफ के अभाव को बताते हुए विवि का दायरा घटाया गया और अब स्थायी शिक्षकों की भर्ती के सवाल पर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसपीयू में स्थायी शिक्षकों के अधिकतम पद खाली हैं। कुछ विभागों में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। इनमें इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमसीए, पर्यावरण विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के छात्र दो वर्षों से गेस्ट फैकल्टी के सहारे अपना भविष्य संवारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द विद्यार्थियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed