Mandi News: सायरन बजा... उपायुक्त कार्यालय परिसर से बाहर निकाले लोग<bha>;</bha> तारों के जाल में फंसा दमकल वाहन
स्थान : उपायुक्त कार्यालय परिसर, मंडी
दिन: बुधवार
समय: सुबह 10:30 बजे
परिसर में जुटी रोजाना की तरह भीड़, अधिकारी-कर्मचारी कामकाज में जुटे। उपायुक्त कार्यालय परिसर में रोजमर्रा की तरह लोगों की भीड़ जुट रही थी। न्यायालय समेत अन्य कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों में काम में व्यस्त थे।
समय: सुबह 10:35 बजे
अचानक डीसी आफिस परिसर में सायरन की गूंज सुनाई दी। परिसर में चल रहे न्यायालय, पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, एसडीएम समेत अन्य कार्यालयों के स्टाफ को जल्दी बाहर जाने के लिए कहा गया। स्टाफ के सदस्य हक्के-बक्के रह गए। पर्स और लंच बॉक्स ऑफिस में छोड़कर सभी कर्मचारी हड़बड़ी में बाहर आ गए।
समय: सुबह 10:45 बजे... दूसरी बार सायरन बजा
बाजार में मौजूद लोगों ने दूसरी बार सायरन की आवाज सुनी तो किसी आपातकाल की आशंका में डीसी ऑफिस की ओर दौड़ पड़े। पुस्तकालय के पास वाले प्रवेश द्वार को बंद कर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
समय: सुबह 11:00 बजे... क्या हो रहा है अंदर?
परिसर से बाहर आए स्टाफ ने बताया कि उन्हें सिर्फ बाहर जाने को कहा गया, अंदर क्या हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं थी। लोग जानना चाहते थे कि आखिर सायरन क्यों बजा।
समय: सुबह 11:15 बजे...
उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। सेरी चानणी की सीढ़ियों पर लोग इंतजार में हैं कि कब कामकाज शुरू होगा। काम के सिलसिले में आए लोग परिसर के बाहर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे।
समय: 12:21 बजे.... धमकी भरा मेल मिलने की पुष्टि,
पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया। जिला लोक संपर्क अधिकारी के माध्यम से जारी बयान में पुलिस ने बताया, ‘उपायुक्त मंडी की ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करवाया गया है और एसओपी के तहत एंटी सबोटाज चेक सहित सभी कदम उठाए जा रहे हैं।’ पुलिस अधीक्षक की ओर से लोगों से सहयोग की अपील की गई।
पुस्तकालय को किया बंद
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे स्थित जिला पुस्तकालय को खाली कर ताला लगा दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अध्ययन कर रहे लोगों को बाहर भेजा गया। हालांकि बाहर बैठे अर्जनवीस अपना कार्य करते रहे।
चौहटा की ओर से भी प्रवेश बंद
चौहटा की ओर डीसी ऑफिस का प्रवेश द्वार भी बंद कर दिया गया। मुख्य डाकघर की ओर से भी प्रवेश बंद कर दिया गया और पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

मंडी में उपायुक्त कार्यलय के बाहर खड़े परेशान लोग। संवाद- फोटो : आर्यन की फाइल फोटो।