फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People themselves got their names removed from the BPL list, now others have been given a chance

Mandi News: लोगों ने खुद कटवाए बीपीएल सूची से नाम, अब दूसरों को दिया मौका

Wed, 31 Jul 2024 05:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 31 Jul 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
People themselves got their names removed from the BPL list, now others have been given a chance
वार्ड सभा: दुर्गा प्रसाद राणा, एसएमसी प्रधान कन्या स्कूल मंडी। संवाद
नगर निगम मंडी के वार्ड नौ में हुई सभा, बीपीएल सूची और विकासात्मक कार्यों को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

युवाओं की सुविधा के लिए शीघ्र सैण में खोली जाएगी हाईटेक लाइब्रेरी : सुमन
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 9 पैलेस वार्ड स्थित सिद्ध गणपति मंदिर परिसर में बुधवार को वार्ड सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड की पार्षद सुमन ठाकुर ने की। वार्ड सभा में वार्ड की स्वच्छता, सरकारी योजनाओं सहित बीपीएल सूची में पात्र लोगों की सदस्यता और वार्ड के विकासात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय पार्षद ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि युवाओं को व्यस्त रखने को लेकर शीघ्र ही सैण वार्ड में एक हाईटेक लाइब्रेरी खोली जाएगी, ताकि युवा वर्ग पढ़ाई में व्यस्त रहे और नशे की तरफ उसका रुझान न हो। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आने वाले अभ्यर्थियों की शीघ्र ही सूची तैयार की जाएगी, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान आईआरडीपी और बीपीएल सूची में पहले से लाभ ले रहे लोगों ने स्वेच्छा से सूची से अपने नाम कटवाए, जो कि वर्तमान में साधन संपन्न हुए हैं। उनके स्थान पर निगम की ओर से नए पात्र लोगों का चयन किया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने उपस्थित लोगों को घरों से निकलने वाले गीले, सूखे और अन्य हानिकारक कूड़े को अलग-अलग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता शुभम अत्री, बसीम अख्तर, दीपक, सुनैना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
ये मांगें उठाई

- स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने स्वच्छता को लेकर मांग रखी कि पैलेस बड़ा वार्ड है। यह वार्ड विजय पैलेस से अस्पताल, सैण, मट और बाड़ी गुमाणू तक फैला है, लेकिन नगर निगम के पास पर्याप्त कर्मचारी न होने के चलते तीन लोगों का काम एक कर्मचारी कर रहा है। इसके लिए उन्होंने निगम से मैनपावर में बढ़ोतरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वार्ड में अधिकांश निकासी नालियों और सीवरेज नालियों में रिसाव हो रहा है, जिसे शीघ्र संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कल्याणी एनजीओ की प्रधान रजनी शर्मा ने जोनल अस्पताल के बाहर अस्थायी तौर पर रखे शौचालय को हटाकर वहां पक्के सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने की मांग उठाई, क्योंकि पूर्व में बने पक्के शौचालय की दयनीय हालत के चलते उसे गिरा दिया है। यहां मरीजों के तीमारदारों और दुकानदारों को शौचालय की सुविधा मिलती थी, लेकिन आजकल उन्हें अस्पताल के अंदर बने शौचालयों में जाना पड़ रहा है।

-कन्या स्कूल के एसएमसी प्रधान दुर्गा प्रसाद राणा ने नशाबंदी को रोकने की मांग उठाते हुए कहा कि नगर निगम और पुलिस के साझा प्रयास से नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की जानी चाहिए। नशे के आदि हो चुके युवा विजय पैलेस के बाग में नशा करते देखे जा सकते हैं। पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती। पकड़ने के बाद भी उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। उन्हें सुधार गृह में भेजा जाना चाहिए।। उन्होंने निगम से वार्ड की नालियों में सुधार कर रास्तों पर टायल बिछाने की मांग उठाई।

वार्ड सभा: दुर्गा प्रसाद राणा, एसएमसी प्रधान कन्या स्कूल मंडी। संवाद

वार्ड सभा: दुर्गा प्रसाद राणा, एसएमसी प्रधान कन्या स्कूल मंडी। संवाद

वार्ड सभा: दुर्गा प्रसाद राणा, एसएमसी प्रधान कन्या स्कूल मंडी। संवाद

वार्ड सभा: दुर्गा प्रसाद राणा, एसएमसी प्रधान कन्या स्कूल मंडी। संवाद

वार्ड सभा: दुर्गा प्रसाद राणा, एसएमसी प्रधान कन्या स्कूल मंडी। संवाद

वार्ड सभा: दुर्गा प्रसाद राणा, एसएमसी प्रधान कन्या स्कूल मंडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed