फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People surrounded the officials of Jal Shakti Department on the problem of water

Mandi News: पानी की समस्या पर लोगों ने घेरे जल शक्ति विभाग के अधिकारी

Wed, 23 Aug 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
People surrounded the officials of Jal Shakti Department on the problem of water
लोगों और अधिकारियों में बना तनातनी का माहौल, फतेहपुर पंचायत में है पानी की समस्या
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों पूछे कई सवाल, विभाग ने जल संकट से निजात दिलाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र की फतेहपुर पंचायत में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोग जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों के पास पहुंचे और नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर पंचायत के प्रधान की अगवाई में लोगों ने इन अधिकारियों से समस्या को लेकर कई सवाल पूछे और सवालों के संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर लोग भड़क उठे।
लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें बहुत अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण ने 19 अगस्त को प्रधान की अगुवाई में अधिकारियों से मुलाकात की थी और उनसे मौका करने को कहा। इस पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन विवेक हाजरी, एसडीओ अनिल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार ग्राम पंचायत फतेहपुर में पहुंचे और ग्राम पंचायत फतेहपुर के प्रधान नरेंद्र कुमार गौतम ने जल विभाग के अधिकारियों के सामने जल संकट से फतेहपुर पंचायत को निजात दिलाने के लिए विभाग की ओर से लिए गए संज्ञान के बारे में पूछा। इस पर लोगों ने भी जल संकट से घिरे होने पर अधिकारियों से कई प्रश्न किए । इस पर लोगों और अधिकारियों में तनातनी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

एक्सईएन विवेक हाजरी ने लोगों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत फतेहपुर को कांढापतन की नेना देवी पेयजल योजना से तीन महीने के अंदर जोड़ने का आश्वासन दिया। वहीं, फतेहपुर, लुनाधा उठाऊ पेयजल योजना में नई मोटर मशीनें लगाने के लिए एक महीने के अंदर और नया पंप हाउस अगले बजट में डालने का आश्वासन दिया। एक्सईएन ने 15 घंटे के अंदर पानी की आपूर्ति करने का लोगों को आश्वासन दिया और तब जाकर लोग शांत हुए। मौके पर उप प्रधान सुनील कुमार गौतम, वार्ड मेंबर कपिल राज, दीप लाल, सुमन कुमारी, सुभाष चंद, सुरेश कुमार, लेख राज शर्मा, ज्ञान चंद गौतम , करम चंद, जुंगा देवी, राम देती, सुरेश रतन , राकेश कुमार और लगभग 150 लोग मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed