{"_id":"67cc8ca4c87c85ff99088ac5","slug":"people-gathered-for-shopping-at-paddal-mela-site-mandi-news-c-90-1-ssml1025-149998-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पड्डल मेला स्थल में खरीदारी के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पड्डल मेला स्थल में खरीदारी के लिए उमड़े लोग
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव अवसर पर पड्डल मैदान में सजे मेले में खरीदारी को उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : अस्पताल में मौजूद परिजनों की भीड़।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के संपन्न होने के तीन दिन बाद पड्डल मेला स्थल में शनिवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने सामान की खूब खरीदारी की। मौसम साफ होने से मेला स्थल में चहलकदमी रही।
लोगों की भीड़ देख कारोबारियों के चेहरों पर खुशी दिखी। शनिवार को अवकाश के चलते शहर और ग्रामीण परिवेश से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। लोगों ने मेले में कचौरी, सिड्डू, आलू-चना, मोमो, आइसक्रीम आदि लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। कपड़े, बर्तन, सौंदर्य का सामान भी खूब बिका। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद उठाया। रजाई, तलाई, तकिया, कंबल, चादरों और अन्य सामान के स्टॉल में भी लोग खरीदारी के लिए जुटे। कारोबारी भी ग्राहकों को आकर्षक आफर दे रहे हैं। महाशिवरात्रि मेले में महिलाएं सालभर के लिए हर तरह के सामान की खरीदारी करती हैं।
लुधियाना के त्रिलोकचंद, कोहलापुर से दीपक, चंडीगढ़ से गुरमीत सिंह, पंकज, यूपी से करतार चंद आदि ने बताया कि वे महाशिवरात्रि मेले में कपड़ा, रजाई-कंबल, जूतों और फैंसी कपड़ों के स्टॉल लगाते हैं। कहा कि हर साल महंगे दाम पर स्टॉल खरीदने पड़ते हैं। प्रशासन को चाहिए कि ठेकेदारों के बजाय स्वयं मेले का संचालन करे, ताकि बाहर से आने वाले कारोबारियों को सस्ते स्टॉल मिल सकें।
विज्ञापन
00