फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People are getting infected with the virus due to dust and soil.

Mandi News: धूल-मिट्टी से वायरल की चपेट में आ रहे लोग

Tue, 24 Feb 2026 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
People are getting infected with the virus due to dust and soil.
धूल मिट्टी से बचने के लिए मास्क का करें उपयोग : डॉ. दुष्यंत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। महाशिवरात्रि मेला मैदान में धूल-मिट्टी उड़ने से लोग खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में 15-20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों की जांच करने के बाद चिकित्सक उन्हें दवाइयां लिखते हुए आवश्यक सुझाव देकर घर भेज रहे हैं। जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
एक सप्ताह तक चले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार मौसम का भरपूर सहयोग रहने से लोग व कारोबारी खुश हैं, लेकिन मेला मैदान में उड़ रही धूल मिट्टी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है। अधिकांश लोगों में गला खराब, नाक व आंखों में संक्रमण से नाक बहना, छींकें आना जारी है। गला खराब होने से लोग बुखार की चपेट में आए हैं। धूल उड़ने से यह लोगों के श्वसन तंत्र के जरिये फेफड़ों तक पहुंच रही है और लोगों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
मोसम बदलाव और धूल मिट्टी से खांसी, जुकाम व गला खराब मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रोजाना 15 से 20 मरीज अस्पताल में उपचार के पहुंच रहे हैं। मेला या बाजार में जाने से पहले सभी मुंह पर मास्क पहनें ताकि धूल-मिट्टी से बचे रहें। मुंह-हाथ व पांवों को अच्छी तरह से धोने के बाद साफ कपड़े पहने, खाना खाने से पहले व शौच आदि जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छे से साफ करें। -डॉ. दुष्यंत ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed