फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pedestrians are not safe on the roads in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में सड़कों पर सुरक्षित नहीं राहगीर

Mon, 21 Oct 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Oct 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians are not safe on the roads in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर शहर के पठानकोट चौक पर चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही से लगा जाम। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की सड़कों पर पैदल चलने वाले राहगीरों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। जोगिंद्रनगर शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात लाइटें बंद होने और फुटपाथ के अभाव में पैदल चलने वालों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ने के बावजूद यातायात प्रबंधन में लापरवाही बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को पठानकोट चौक पर चारों ओर से वाहनों की भीड़ के बीच पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पार करना चुनौतीपूर्ण हो गया। मकड़ैना निवासी दीपक कुमार ने बताया कि परिवार के साथ सड़क पार करते समय उन्हें काफी परेशानी हुई। मुख्य बाजार में सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण एक वाहन चालक हादसे का शिकार हो गया। इससे पैदल चलने वाले कुछ लोग भी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

कारोबारी विनोद कुमार, हरी सिंह, बलदेव राज, संजय कुमार आदि ने बताया कि बाजार की सड़कों पर फुटपाथ निर्माण न होने से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। पठानकोट चौक पर ट्रैफिक लाइटों के बंद होने से वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। शहर के रेलवे स्टेशन चौक से बस अड्डा और फाटक क्रॉसिंग तक रोजाना जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में राहगीरों को हो रही परेशानियों को देखते हुए विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने भी आश्वासन दिया कि यातायात लाइटों और जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed