फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patwari-Kanungo Federation supports state cadre, rejects strike proposal

Mandi News: हड़ताल का प्रस्ताव ठुकराया, ऑनलाइन कामकाज बंद रखने का नहीं दिखा असर

Tue, 16 Jul 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Patwari-Kanungo Federation supports state cadre, rejects strike proposal
जोगिंद्रनगर तहसील कार्यालय में अपने कामकाज करवाने के लिए पहुंचे उपमंडल के लोग।  संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को ऑनलाइन कामकाज को बंद करने के फरमान को मंडी में दरकिनार कर दिया गया और कामकाज जारी रखा। मंडी जिला के पटवार व कानूनगो महासंघ के जिला अध्यक्ष दीनानाथ ने कहा कि जोगिंद्रनगर, नाचन, करसोग, द्रंग, बल्ह, गोहर और धर्मपुर और सरकाघाट में सेवारत 552 पटवारी और 132 कानूनगो की पदोन्नति के लिए स्टेट कैडर का दर्जा मिलना बेहद जरूरी है। क्याेंकि यहां पर वरिष्ठता के सीमित पद ही आरक्षित हैं और स्टेट कैडर का दर्जा मिलने के बाद पटवारी व कानूनगो को वरिष्ठता का लाभ मिल पाएगा।उन्होंने कहा कि खस्ताहाल पटवार भवनों के जीर्णोद्धार के लिए बजट की मांग के अलावा राजस्व कर्मियों को ऑनलाइन कामकाज निपटाने के लिए ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए महासंघ संघर्षरत रहेगा। मंडी जिला के रिक्त चल रहे पटवारी और कानूनगो के पदों को भरने के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करेगा। मंडी जिला ने प्रदेशाध्यक्ष के इस प्रस्ताव को सिरे से ठुकरा कर स्टेट कैडर के दर्जे की मांग उठाई है। ऐसे में प्रदेश कार्यकारिणी और मंडी जिला के बीच भी अब आपसी तनातनी शुरू हो गई है। सोमवार को मंडी जिला के सभी पटवारी और कानूनगो भवनों में ऑनलाइन कामकाज भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed