{"_id":"610c20db8ebc3e88e3466276","slug":"patients-will-be-admitted-in-jogindernagar-ayurvedic-hospital-mandi-news-sml379398610","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती होंगे मरीज
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ए
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल में अब रोगी भर्ती हो सकेंगे। अस्पताल में रिक्त चल रहे स्टाफ नर्सों के पदों को भी भरा जाएगा। पंचकर्मा पद्धति से भी मरीजों का इलाज होगा। यह निर्णय वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए हैं।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में तीन लाख का सालाना बजट प्रस्तुत किया गया है। स्वीकृत बजट में आपात दवाओं की खरीद की जाएगी। इसके अलावा बायो बेस्ट, प्रयोगशाला के उपकरण भी खरीदे जाएंगे। अस्पताल बीते कुछ माह से मरीजों का दाखिला कम स्टाफ होने की वजह से बंद पड़ा है।
उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वीकृत स्टाफ नर्सों के नौ पदों में महज एक ही स्टाफ नर्स है। बैठक में अस्पताल के प्रभारी डॉ. गौरव ने आय व्यय की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में आयुर्वेदिक उपमंडलीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. देशराज, नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर, वार्ड चार की पार्षद शिखा, अस्पताल की स्टाफ नर्स कमला मंडयाल, चीफ फार्मासिस्ट सुरेश कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। बैठक में औषधीय जड़ी-बूटियों की गुणवत्ता और महत्वता की जानकारी भी दी गई।
000