फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients are paying out of pocket for better lenses

Mandi News: बेहतर लेंस के लिए जेब से खर्च कर रहे मरीज

Fri, 11 Sep 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Patients are paying out of pocket for better lenses
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एक हजार है सरकारी बजट
विज्ञापन

ऑपरेशन और लेंस का खर्च इसी राशि में शामिल
मरीजों ने की सरकारी बजट को बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकारी अस्पतालों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को बेहतर लेंस के लिए अतिरिक्त खर्च स्वयं वहन करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मरीज के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए महज एक हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसी राशि में ऑपरेशन और लेंस का खर्च शामिल है। विभाग इसी बजट के तहत लेंस उपलब्ध करवाता है। ऐसे में मरीजों को बेहतर लेंस लगवाने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल करीब 200 नेत्र जांच शिविर लगाए जाते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आंखों की जांच और उपचार के लिए पहुंचते हैं। लंबे समय से लागू एक हजार रुपये का बजट मौजूदा महंगाई के दौर में नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन पर करीब 20 से 50 हजार रुपये तक खर्च हो जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए सरकारी अस्पताल और नेत्र शिविर ही बड़ी उम्मीद हैं। सरकारी स्तर पर सीमित बजट के कारण मरीजों को यदि बेहतर लेंस चाहिए तो उन्हें अतिरिक्त राशि खुद वहन करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मामलों में स्वयंसेवी संस्थाएं मरीजों की मदद के लिए आगे आती हैं। एनजीओ के सहयोग से करीब दो हजार रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध हो पाती है। इससे मरीजों को बेहतर लेंस उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है। मंडी शहर निवासी धर्मी देवी, भोमा देवी, पार्वती और भगत राम ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मिलने वाली राशि बढ़ाने की मांग की है।

सरकारी प्रावधान के तहत प्रति मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एक हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। यदि किसी एनजीओ की ओर से सहयोग किया जाता है तो करीब दो हजार रुपये अतिरिक्त उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। -डॉ. अशोक चौहान, सीएमओ मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed