{"_id":"5710df3f4f1c1ba77e4a6abd","slug":"partibha-awarded-devlu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद प्रतिभा ने देवताओं को भेंट किया नजराना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद प्रतिभा ने देवताओं को भेंट किया नजराना
मंडी।
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में देवता मेला के समापन पर शोभायात्रा में शिरकत करतीं मुख्यातिथि प्रतिभा सिंह व अन्य गणमान्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर का परंपरागत पांच दिवसीय देवता मेला शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर महामाया मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा की अगुवाई हिमाचल प्रदेश रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने की। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर विशेष तौर पर
विज्ञापन
उपस्थित रहे।
बनेड़ स्थित राजमहल में पूर्व सुकेत रियायत के राज परिवार के सदस्यों ने देवी-देवताओं को चादर भेंट कर सदियों से चली आ रही राज परंपरा का निर्वहन किया। जवाहर पार्क में मेला स्थल पर मुख्यातिथि ने कन्या पूजन तथा पूजा अर्चना के उपरांत मेला कमेटी की ओर से देवी-देवताओं का मेले में पधारने पर धन्यवाद किया तथा उन्हें नजराना अर्पित किया। समापन अवसर पर पूरा परिवेश पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजायमान हो गया।
विज्ञापन
वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकते देवलुओं को देख समूचा परिवेश देवमय हो गया। इधर, रामनवमी के अवसर पर देवता मेला स्थल जवाहर पार्क में देव दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुकेत अधिष्ठात्री महामाया मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही देवी-देवताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। ग्यारह बजे तक देवता मेला में शिरकत करने वाले सभी देवी-देवता महामाया मंदिर पहुंच गए थे। समापन समारोह पर मुख्यातिथि प्रतिभा सिंह ने महामाया मंदिर में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसके बाद देवी महामाया की अगुवाई में देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा जवाहर पार्क के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
देवी-देवताओं की शोभायात्रा चतरोखड़ी, ललित नगर, सलाह होते हुए भोजपुर बाजार की परिक्रमा कर सामुदायिक भवन में करीब तीन बजे पहुंची। जहां पूर्व सांसद ने कन्या पूजन कर मेला स्थल में जाकर देवी-देवताओं को मेला कमेटी की ओर से चादरें तथा नजराना अर्पित किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजीव कुमार, नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, हरेंद्र सेन, एजी शेख, डीएसपी संजीव भाटिया, अरुणा, तुलेंद्र बिट्टा, पीएस गुलेरिया, हेमंत शर्मा, अजय शर्मा, चुनी लाल अवस्थी, निकू राम सैनी, मोहित ठाकुर सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे।